पढ़िए किस पंचायत के लिए कितनी जारी हुई 14वें आयोग की राशि

Updesh Awasthee
भोपाल। ग्रामीण अंचल में मूलभूत सुविधाओं के इंतजाम के लिये 14 वें वित्त आयोग द्वारा प्रदेश की ग्राम पंचायतों को भेजी गई 731 करोड़ राशि का जिलावार आवंटन जारी किया गया है।

पंचायत राज संचालनालय द्वारा आवंटित राशि में अनूपपुर 15.62 करोड़, अशोकनगर 19.92 करोड़, बालाघाट 40.20 करोड, बड़वानी 31.90 करोड़, बैतूल 26.20 करोड़, भोपाल 12.79 करोड, छिंदवाड़ा 45.38 करोड़, दतिया 16.69 करोड़, देवास 31.43 करोड़, धार 49.25 करोड़, डिंडोरी 19.13 करोड़, गुना 26.76 करोड़, ग्वालियर 21.36 करोड़, हरदा 12.89 करोड़, होशंगाबाद 24.14 करोड़, इंदौर 23.15 करोड़, जबलपुर 28.22 करोड़, झाबुआ 25.10 करोड़, कटनी 28.15 करोड़ तथा खंडवा 29.12 करोड़ और खरगोन जिले की ग्राम पंचायत को कुल 43.02 करोड़ आवंटित हुए हैं।

इसी प्रकार मंडला जिले की ग्राम पंचायत को 26.03 करोड़, मुरैना 40.31 करोड़, नरसिंहपुर 24.84 करोड़, नीमच 16.48 करोड़, रायसेन 29.50 करोड़, राजगढ़ 35.27 करोड, रतलाम 28.31 करोड़, रीवा 52.81 करोड़, सागर 46.39 करोड़, सतना 47.89 करोड़, सीहोर 30.12 करोड़, सिवनी 34.6 करोड़, शहडोल 24.31 करोड़, श्योपुर 17.72 करोड़, शिवपुरी 39.66 करोड़, सिंगरौली 25.69 करोड़, टीकमगढ 32.40 करोड़, उज्जैन 33.73 करोड़ तथा उमरिया जिले को 15.78 करोड़ और विदिशा जिले की ग्राम पंचायतों को कुल 32.26 करोड़ की राशि 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!