पाकिस्तानी स्नाइपर ने भारतीय सेना के अधिकारी को मारा

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया।

सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास नौगाम सेक्टर में जेसीओ को पाकिस्तानी सेना के एक स्नाइपर ने गोली मारी। जेसीओ ने बाद में दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए कल देर रात करीब एक बजे अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की। प्रवक्ता ने बताया कि शहीद जेसीओ की पहचान एवं अन्य जानकारी बाद में दी जाएगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!