भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सुबह अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सरकारी घोषित कार्यक्रम के अनुसार सीएम राष्ट्रपति भवन जाकर प्रथम महिला को श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सूत्र बताते हैं कि वो दिल्ली में भाजपा के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे। इस दौरे को प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।
शिवराज के दिल्ली दौरे के दौरान निगम-मंडल और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श होने की भी संभावना है। प्रदेश में लगातार निगम-मंडल और मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आगे बढ़ती जा रही है। एेसे में इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।
