भाजपा: मुख्यमंत्री के साले घूस लेते गिरफ्तार

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के साले को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने कथित तौर पर एक लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी शख्स सरकारी अधिकारी है।

पुलिस प्रवक्ता जॉन अगुईयार ने बताया कि गोवा राज्य औद्योगिक विकास निगम (GIDC) से संबद्ध क्षेत्र अधिकारी और पारसेकर के साले दिलीप मालवंकर को बीती शाम एसीबी ने एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि दिलीप मालवंकर ने तुएम इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक प्लॉट के आवंटन के मद में मांगा था।

CM बोले-'हर रिश्तेदार पर मैं नजर नहीं रखता'
उन्होंने बताया कि मामले में मालवंकर के साथ जीआईडीसी से जुड़े एक और अधिकारी अजित गौनेकर को भी गिरफ्तार किया गया। प्रदेश की BJP सरकार के मुख्यमंत्री पारसेकर ने कहा, 'वह (मावलंकर) मेरे रिश्तेदार हैं लेकिन, मैं उनकी जांच में दखल नहीं दूंगा। मेरे कई रिश्तेदार हैं, वह क्या करते हैं, इस पर मैं नजर नहीं रखता।'

आयुर्वेदिक दवाइयों के उत्पादन के लिए 2012 में तुएम इंडस्ट्रियल एस्टेट में यह इंडस्ट्रियल प्लॉट जयपुर के उद्योगपति संजय कुमावत को आवंटित किया गया था. हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि मालवंकर और गौनेकर इस जमीन का अधिकार देने में रुकावटें डाल रहे थे. अगुईयार ने बताया कि दोनों पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!