विदिशा। काली कमाई अब महानगरों तक ही सीमित नहीं रह गई। विदिशा जैसे आसपास के व्यापारियों के यहां भी करोड़ों की ब्लेकमनी मिल रही है। आयकर विभाग की एक छापामार कार्रवाई में विदिशा के एक व्यापारी के सोफे में नोटों की गड्डियां छिपी हुई मिलीं।
आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह 6 बजे अलंकार ज्वेलर्स और केएल इंटरप्राइजेज पेस्टीसाइड फैक्ट्री के मालिक के घर, शोरूम, फैक्ट्री, गोदाम पर सहित 6 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दोनों जगहों से 1 करोड़ रुपए का कैश बरामद हुआ। वहीं 15 किलो साेना और 50 एकड़ प्रापर्टी के कागजात भी मिले हैं। बुक्स और बेनामी संपत्ति का आकलन करने भोपाल से देर रात वरिष्ठ अधिकारी विदिशा पहुंचे। रात 10 बजे तक कार्रवाई जारी थी। इस छापेमारी में कुल 50 करोड़ की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
आयकर विभाग की टीम की पहली टीम ने अलंकार ज्वैलर्स के संचालक शिखरचंद जैन के घर, निर्माणाधीन विशाल कॉॅम्प्लेक्स से कार्रवाई शुरू की। टीम को तलाशी मेंं सोफे के अंदर कैश मिला। इसके बाद से टीम ने कार्रवाई और तेज कर दी। अलमारियों से 15 किलाे सोना जब्त किया गया। टीम ने डॉ केएल कुमार के निवास पर छापा मारा।
टीम के सदस्य केएल कुमार की इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेस्टीसाइड फैक्ट्री भी पहुंचे और तलाशी शुरू की। इस दौरान उन्हें फैक्ट्री में एक लॉकर मिला जो शनिवार को खोला जाएगा।