भोपाल-होशंगाबाद नए पुल पर यातायात शुरू

भोपाल। सड़क मार्ग से होशंगाबाद जाने वालों के लिए गुडन्यूज है। बुदनी से तीन किलोमीटर दूर गडरिया नाले पर बने पुल पर यातायात शुरू हो गया है। इससे पहले इकहरे पुल से यातायात संचालित होता था जो काफी थकाने और परेशान करने वाला था।

60 साल पुराने इस पुल की ऊंचाई कम होने से यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती थी। कई बार पुल पार करने में घंटो लग जाते थे। बारिश के दिनों में इस पर 24 घंटे से ज्यादा तक का जाम लग जाता था। पिछले महीने बाढ़ में पुराना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे पूरा यातायात ही ठप हो गया था। अब दोनों पुलों से वाहन गुजर रहे हैं।

यह छायाचित्र आप तक प्रख्यात फोटोग्राफर शान बहादुर की ओर से पहुंचाया जा रहा है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!