खरगौन। सेगांव जनपद पंचायत की सीईओ कविता आर्य पर सरपंचों ने गंभीर आरोप लगाए और कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सरपंचों का आरोप है कि पंचायतों में विकास कार्य की राशि स्वीकृत करवाने के लिए सीईओ कविता आर्य कमीशन की मांग करती है। कमीशन ना देने पर राशि रोक दी जाती है। ऐसे में पंचायतों में विकासकार्यों पर प्रभाव पड़ रहा है।
इतना ही नहीं सरपंचों ने शासन और प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं। सरपंचों की मानें तो कविता आर्य सेगांव जनपद पंचायत में पिछले पांच सालों से पदस्थ हैं। जबकि नियम अनुसार 3 साल के बाद सीईओ का ट्रांसफर होना जाना चाहिए। सरपंचों ने कविता आर्य को हटाने की मांग करते हुए पंचायतों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।