भोपाल। राजधानी में युवक कांग्रेस की टीम मानो इमरजेंसी अलर्ट पर रहती है। शहर भर में कोई भी घटना हो, युवक कांग्रेस का प्रदर्शन तुरंत शुरू हो जाता है। कई बार तो युवक कांग्रेस को मूल मुद्दा ही पता नहीं होता और प्रदर्शन हो जाता है। व्यापमं में भी ऐसा ही हुआ। इधर कबाड़ से नोटों की गड्डियां मिलीं, उधर युवक कांग्रेस आ धमकी।
नेताओं को यह पता नहीं था कि नोटों की गड्डियां उस टेबल की दराज से मिलीं हैं जो कबाड़ में रखी थी। उन्हें बस यह पता था कि नोटों की गड्डियां मिलीं हैं। इसी कारण युवक कांग्रेसी बार बार दोहराते रहे कि व्यापमं में रिश्वतखोरी अब भी लगातार जारी है। बाद में प्रदेश अध्यक्ष मामले को संभालने की कोशिश करते रहे।