कैलाश विजयवर्गीय: दिखाई पॉवर, तोड़ी कतार

Updesh Awasthee
उज्जैन। श्रावण मास में एक आम भक्त की तरह नंदीहॉल में खड़े होकर महाकाल की भस्मारती लेने वाले भाजपा के दिग्गज राष्ट्रीय नेता कैलाश विजयवर्गीय ने नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन के दौरान अपनी पॉवर दिखा ही दी। वो भारी भीड़ के साथ आए और आम दर्शकों की कतार को रोककर पहले दर्शन किए।

वर्ष में एक बार खुलने वाले इस मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन को बेताब हजारों श्रद्धालु रात 8 बजे से ही लंबी कतार में लगना शुरू हो गए थे। जैसे ही महानिर्वाणी अखाड़े की पूजा खत्म हुई, आम दर्शनों का सिलसिला शुरू हो गया। पट खुलने के बाद सबसे पहले महानिर्वाणी अखाड़े के महंत प्रकाशपुरी ने दुर्लभ शेषनाग की प्रतिमा को जल-दूध व पंचामृत चढ़ाकर पूजन किया।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय देर रात मंदिर पहुंचे। उनके साथ 30-40 लोगों की भीड़ थी। प्रशासन ने आम दर्शन रोककर उन्हें दर्शन कराए। करीब 20 मिनट तक व्यवस्था प्रभावित हुई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!