छिंदवाड़ा से लवमैरिज करने भागी थी, देहव्यापार में धंस गई

Updesh Awasthee
होशंगाबाद। छिंदवाड़ा से अपने प्रेमी के साथ शादी कर नई जिंदगी शुरू करने के लिए भागी एक लड़की यहां देहव्यापार करती हुई पकड़ी गई है। उसने अपनी सारी दास्तां सुनाई लेकिन वफा दखिए कि अपने प्रेमी का नाम अब तक नहीं बताया। एक अन्य लड़की मुंबई की है जिसे उसी की बहन से धोखे से बेच दिया। 

पकड़ी गई लड़की को बिल्कुल उम्मीद नहीं है कि उसके परिवार वाले उसे स्वीकार करेंगे या पता चलने पर बचाने के लिए कोर्ट तक आएंगे, लेकिन कहीं कोई आशा कि किरण बाकी है जो उसकी आखों में दिखती है। 

उसके मुताबिक प्रेमी ने उसे धोखा दिया और बेच दिया। यहां एक महिला ने उसे खरीद लिया। उसने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया और उसे देह व्यापार में उतार दिया। लड़की के मुताबिक वह तीन साल से ये काम कर रही है। उसे डर था कि प्रेमी द्वारा छोड़ दिए जाने के बाद परिवार उसे स्वीकार नहीं करेगा। टीआई के मुताबिक लड़की प्रेमी का नाम नहीं बता रही है।

क्या है मामला
बुधवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के एक क्षेत्र से पुलिस ने चार युवक, तीन युवतियों और एक महिला को हिरासत में लिया था। लड़कियां छिंदवाड़ा और मुंबई की रहने वाली थीं। होशंगाबाद की लक्ष्मीबाई मीणा उनसे देह व्यापार करवाती थी। गुरुवार को आरोपियों को सीजेएम डीके दांगी के सामने पेश किया। उन्होंने सभी को जेआर(ज्यूडिशियल रिमांड) पर जेल भेज दिया है। आरोपियों की तरफ से जमानत आवेदन पेश किया गया। इस पर सीजेएम ने सुनवाई शुक्रवार तक के लिए टाल दी। चर्चित केस के आरोपियों को देखने के लिए सीजेएम कोर्ट के बाहर मजमा लगा रहा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!