शिक्षकों को किडनेप करने वाला डाकू मारा गया

Updesh Awasthee
सतना। शिक्षकों का अपरहरण कर फिरौती मांगने वाला 12 हजार रुपए का इनामी डकैत अशोक कोल (35 वर्ष) बुधवार की रात गैंगवार का शिकार हो गया। यूपी के खडेहा जंगल में हुये गैंगवार में डकैत अशोक की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अशोक कोल अपने सदस्यों के साथ जंगल में तिरपाल बिछाकर सो रहा था। तभी दूसरे गैंग के डकैतों ने उसके ऊपर बंदूक से हमला कर दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर यूपी पुलिस ने अशोक के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस को घटना स्थल से दो बंदूक और कुछ जिंदा कारतूस भी मिला है। जानकारों की मानें तो डकैत ददुआ गैंग में अशोक कोल काम कर चुका है, तथा ददुआ के मारे जाने के बाद वह कुछ दिनों तक बलखड़िया गैंग में भी रह चुका था। जिसके बाद वह बलखड़िया गैंग छोड़कर खुद का गैंग खड़ा कर लिया था।

शिक्षकों का अपहरण करने में था माहिर
बताया जा रहा है कि डकैत अशोक कोल अपने गैंग में रहते हुये कई शिक्षकों का अपहरण कर फिरौती की मांग कर चुका था। जिसमें से रीवा जिले के डभौरा क्षेत्र सहित कानपुर के शिक्षक शामिल थे। इसके अलावा यूपी पुलिस ने इसके ऊपर कई लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज कर इसकी तलाश कर रही थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!