भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने माना: व्यापमं ने मप्र बदनाम हुआ

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने माना कि व्यापमं घोटाले की जांच के दौरान हुई मौतों से मप्र की बदनामी हुई है। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा था कि व्यापमं शर्म नहीं गर्व का विषय है।

उल्लेखनीय है कि मप्र कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने त्रिवेदी को व्यापमं घोटाले मास्टर माइंड कहा था। आरजीपीवी में उनकी खुद की नियुक्ति को लेकर सवाल उठते रहे हैं? इस पर त्रिवेदी ने कहा कि, वे मप्र पहली बार आए थे और हवन करते ही उनके भी हाथ जले। विदित रहे कि उन पर पंकज त्रिवेदी को व्यापमं का परीक्षा नियंत्रक बनाने का आरोप लगा था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!