भोपाल। शहर से सटे एक गांव में 2 लोगों ने बीती रात एक दलित महिला से गैंगरेप किया। इससे पहले उन्होंने उसकी मासूम बेटी को बंधक बनाया और उसी के सामने दुष्कर्म को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है परंतु आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
26 साल की यह महिला घर में अकेली सो रही थी। महिला का पति और परिजन गांव के ही किसी आयोजन में गए थे। घरवाले किसी भी समय लौट सकते थे, ऐसे में महिला ने घर का मुख्य दरवाजा खुला ही रखा था। इसी बीच मेहरबान सिंह और प्रदीप साहू नामक दोनों आरोपी घर में घुस आए और उसकी बच्ची को उठा लिया। दोनों ने महिला को धमकी दी अगर उसने शोर मचाया तो वो बच्ची को फेंक देंगे। इसके बाद दोनों ने महिला के साथ रेप किया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जब महिला के परिजन घर वापस आए तो सबने पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के आरोपी इसी गांव के हैं और घटना के बाद फरार हो गए।