अस्पताल मे सफाई कर्मचारी करती है दवा का वितरण

Updesh Awasthee
नसरुल्लागंज। नगर से सीहोर जाने वाले मेन रोड पर ग्राम नदान मे शासकीय यूनानी दवा खाना स्थित है, जहा सफाई कर्मचारी महिला प्रेम बाई  के द्वारा मरीजो को दवाईया वितरण करने का कार्य किया जा रहा है।

बिना पडी लिखी महिला जो मरीजो को दवा वितरण करने का कार्य कर रही है। इस संबंध मे महिला से जानकारी चाही गई। महिला ने बताया की कमपोडर साब सोमवार और गुरूवार इछावर से आते है। बाकी के दिनो मे मेरे द्वारा मरीजो को दवाऐ दी जाती है। बाकी की दवाऐ स्टोर रूम मे बंद है जो दवाऐ सामने रखी हैं, वही दवाऐ मेरे द्वारा दी जाती है।

मेरा काम सफाई करने का है अधिकारी द्वारा मुझ से कहा गया है कि मरीज आये तो दवा दे दिया करो। वही पत्रकारो द्वारा महिला की इस कार्यशैली को देखते हुए महिला से पूछा की आप दवाओ के नाम जानती हो महिला ने बताया की मुझे जो दो चार दवाऐ बताई गई हैं उन्ही मरीजों को दवाऐ देती हूं।

वही पदस्थ वंसीमुर्रहमान से इस संबंध मे चर्चा की गई उन्होने बताया की मेरी डियूटी इछावर यूनानी दवा खाने मे है। मे हफ्ते मे दो दिन सोमवार और गुरूवार यहा आ कर बैठता हूं और मरीजो को दवाऐं भी देता हूं। सफाई कर्मचारी महिला प्रेम बाई को मरीजों को दवाऐ देने से मना किया गया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!