जल्द जारी होंगे पुलिसभर्ती में आरक्षण के आदेश

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पुलिस भर्ती में आरक्षण संबंधी आदेश जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। इसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का आदेश प्रमुख है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था जबकि 56 प्रतिशत पद पर महिलाएं चुनकर आईं और शासन-प्रशासन की बागडोर संभाल रही हैं। जब तक शासन के सूत्र महिलाओं के हाथ में नहीं आएंगे तब तक सशक्तीकरण की प्रक्रिया अधूरी रहेगी।

महिलाओं का सशक्तीकरण राज्य सरकार का मिशन है। इस मामले में मप्र को देश का आदर्श राज्य बनाया जाएगा। जल्द ही महिलाओं के स्व-सहायता समूहों का सम्मेलन बुलाया जाएगा। इस मौके पर आयुक्त महिला सशक्तीकरण कल्पना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !