भोपाल में नवविवाहिता को जिंदा जलाया

Updesh Awasthee
भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक परिवार ने अपनी नवविवाहिता बहू को एक कमरे में बंद किया और कैरोसिन डालकर जिंदा जला डाला। उसे 90 प्रतिशत जली हुई हालत में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह दहेज हत्या का मामला है। 

पुलिस ने बताया कि, निशातपुरा इलाके की नबाव कॉलोनी में रहने वाले साजिद की छह माह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद से साजिद और उसके परिजन बहू सना से दहेज में एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 29 अगस्त की रात साजिद और उसके परिजन तहजीब, तसलीम और नन्नी बी ने कमरे में बंद कर सना पर केरोसिन डाला और उसे आग के हवाले कर दिया।

मोहल्ले वालों ने किसी तरह आग को बुझाया और सना को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि सना 90 प्रतिशत आग में झुलस चुकी है। पुलिस ने पीड़िता सना के बयानों के आधार पर आरोपी पति साजिद और उसके परिजनों पर हत्या के प्रयास व दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!