![]() |
demo pic |
भोपाल। गांधी नगर इलाके की हाईटेक सिटी में रविवार रात पकड़ा गया सेक्स रैकेट के बारे में कई खुलासे हो रहे हैं। इस रैकेट को चलाने वाली महिला नाएडा की रहने वाली है। वहां एमपी नगर के एक हॉस्टल से धंधा करती थी, लेकिन बाद में जब काम बढ़ गया तो अपने रेस्टहाउस खोल लिया।
पुलिस के हत्थे चढ़ी नोएडा की 38 वर्षीय महिला पति की मौत के बाद इस धंधे में आ गई थी। करीब दो साल पहले वह एमपी नगर में एक हॉस्टल में काम करती थी। उस दौरान वह खुद ही इसमें लिप्त थी, लेकिन बाद में उसने हाईटेक सिटी में एक फ्लैट किराए पर ले लिया। यहां वह अपने बच्चे के साथ रहती थी। उसने वॉट्सएप ग्रुप पर ग्राहकों को जोड़कर रखा था। इस पर डिमांड के अनुसार लड़कियों के फोटो और उनकी जानकारी भेज देती थी। फोटो पंसद होते ही उसके चार्ज की जानकारी दी जाती थी। सौदा पटने के बाद मिलने का समय और जगह तय होती थी। यह ग्राहक की सुविधा पर निर्भर करता था कि वह उसके फ्लैट में ही आना चाहता है या फिर वह कहीं और जाना चाहता है। हालांकि लड़की को बाहर ले जाने पर चार्ज अलग होता था। इसमें भी सिर्फ नियमित ग्राहकों को ही लड़की बाहर ले जाने की अनुमति मिलती थी।
लगातार आते रहे फोन
महिला थाना प्रभारी प्रज्ञानाम जोशी ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी महिला के पास लगातार फोन आते रहे। उन्होंने खुद ही 50 से अधिक कॉल की लिस्ट देखी। महिला इतनी व्यस्त रहती है कि उसे फोन रखने का समय ही नहीं मिलता था।
भाई और अंकल करके करती थी बातें
आरोपी महिला फोन पर ग्राहक से अंकल और भईया संबोधन देकर बात करती थी। उसके पास किसी भी ग्राहक का असली नाम और नंबर नहीं मिला। उसका कहना था कि ग्राहक खुद नहीं चाहता कि उसकी जानकारी उन्हें पता हो। ऐसे में उन्हें तो सिर्फ रुपयों से मतलब था।
आरोपी युवक अच्छे घर से
पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पुलिस ने अशोका गार्डन निवासी मनिंदर, कोहेफिजा निवासी अशोक और इब्राहिमगंज निवासी योगेश को गिरफ्तार किया। तीनों अलग-अलग बिजनेस करते हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।