धार। धरमपुरी में एक मकान में डकैतों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाश दंपति को गंभीर रूप से घायल कर करीब 6 लाख का माल लूट कर ले गए। घटना देर रात की है।
करीब डेढ़ दर्जन हथियारबंद बदमाश रोशन हाजी के घर में घुसे। घर में घुसते ही बदमाशों ने दंपति पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने इतना बेरहमी से पीटा कि दोनों बेहोश हो गए और उन्हें मरा हुआ समझकर आरोपियों ने घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया।
इतना ही नहीं बदमाश महिला के शरीर से गहने भी नोंच कर ले गए हैं। उस दौरान घर में दंपति की बहू भी मौजूद थी लेकिन आरोपियों ने उसे भी डरा धमका कर इस वारदात को अंजाम दिया है। दंपति को गंभीर हालत में इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां ICU में उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

