व्यापमं से 1 करोड़ युवा प्रभावित: कमलनाथ

जबलपुर। व्यापमं घोटाले से लगभग एक करोड़ नौजवान प्रभावित हुए। इसमें रोजगार और एडमीशन दोनों ही मुद्दे जुड़े हुए हैं। इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाना है इसलिए इसे आन्दोलन बनाया। संस्कारधानी से इसकी शुरुआत कर रहे हैं तो आगे शुभ ही होगा। यह बात पूर्व केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से चर्चा में कही। इस अवसर पर युकां राष्टीय अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार और एआईसीसी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला उपस्थित थे।

मप्र में चल रही गुमराह की राजनीति
मप्र में गुमराह की राजनीति चल रही है। आम जनता, किसानों को प्रदेश सरकार गुमराह कर रही है। प्रशासनिक दबाव और पैसों के उपयोग से भाजपा चुनाव जीत रही है। राजा बरार ने कहा कि भाजपा के चुनाव जीतने का मतलब यह नहीं है कि व्यापमं से सीएम को क्लीन चिट मिल गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!