जबलपुर। व्यापमं फर्जीवाड़ा का विरोध करते हुए स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन का घेराव करने जा रहे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार एनएसयूआई कार्यकर्ता व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले के विरोध में चंचलाबाई कॉलेज के समीप स्थित स्वास्थ्य राज्यमंत्री शरद जैन के कार्यालय का घेराव जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें रोकते हुए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए।
