MPPSC मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी: ये हुआ है बदलाव

0
इंदौर। मप्र लोकसेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में बदलाव के साथ अधिसूचना जारी कर दी है। नया बदलाव परीक्षार्थियों के लिए परेशानी भरा होगा। उन्हें अब 1 मिनिट में 40 शब्द लिखना होगा।

हाल ही में पीएससी ने मुख्य परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। अब तक परीक्षार्थियों को तीन घंटे में साढ़े तीन हजार शब्द लिखना होते थे। अब दो खंडों में लगभग सात हजार शब्द लिखना होंगे। एक दिन में दो प्रश्नपत्र होंगे। इस हिसाब से 14 हजार शब्द एक दिन में लिखना होंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि नया पैटर्न देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पीएससी अफसर नहीं, क्लर्क तैयार करना चाहता है।

हिंदी में ही लिखना होगा निबंध
इस बार निबंध का पर्चा भी जोड़ दिया गया है। इसमें विवादास्पद बात यह है कि अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थी को भी निबंध हिंदी में ही लिखना होगा। ऐसे में परीक्षार्थी भाषा के आधार पर भेदभाव की बात कह रहे हैं। यूपीएससी में हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को हिंदी में और अंग्रेजी वालों को अंग्रेजी में ही निबंध लिखना होता है।

आयोग में करेंगे शिकायत
नए बदलावों के खिलाफ अभ्यर्थी पीएससी में आवेदन देने वाले हैं। पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी विजेता धुर्वे का कहना है कि एक ही दिन में लगातार 14 हजार शब्द लिखना बहुत मुश्किल है। आशीष शर्मा और नीरज का कहना है कि नए नियम को बदलने के लिए पीएससी में आवेदन देंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण भी लेंगे।

अफसर बना रहे हैं या क्लर्क
एक दिन में करीब 14 हजार शब्द लिखना बहुत कठिन है। इस तरह के पैटर्न से पीएससी अफसर बना रहा है या क्लर्क। अंग्रेजी माध्यम वालों से हिंदी में निबंध लिखवाना भी समझ से परे है।
आश्रेंद्र मिश्रा, विषय विशेषज्ञ

नए पैटर्न में प्रश्नपत्र का विभाजन
श्रेणी 1: पहले 15 प्रश्नों के जवाब तीन पंक्तियों में। शब्दसीमा 30। कुल 15 प्रश्नों के जवाब 450 शब्दों में। प्रति प्रश्न 3 अंक।
श्रेणी 2 : प्रति प्रश्न 6 अंक। शब्द सीमा 150। कुल 10 प्रश्नों के जवाब 1500 शब्दों में।
निबंधात्मक प्रश्न : कुल 3 प्रश्न। प्रति प्रश्न शब्दसीमा 500। कुल 1500 शब्द।

इन तीनों श्रेणियों को मिलाकर खंड ए बनाया है, जिसमें 3500 शब्दों में जवाब देना है। इसी तरह खंड बी होगा। कुल मिलाकर एक प्रश्नपत्र में 7000 शब्द लिखना होंगे। इस तरह एक दिन में दो प्रश्नपत्र होंगे। दोनों को मिलाकर 14000 शब्द लिखना होंगे।

पिछले साल अंकों का गणित
पहले 20 प्रश्नों जवाब दो से तीन लाइन में। प्रति प्रश्न शब्द सीमा 30। कुल शब्द 600।
छह अतिलघुत्तरीय प्रश्न। प्रति प्रश्न शब्द सीमा 100। कुल 600 शब्द।
अगले चार प्रश्नों (प्रति प्रश्न 150 शब्द) के उत्तर 600 शब्दों में देना होते थे।
अगले तीन प्रश्नों के जबाव 200-200 शब्दों में। (कुल 600 शब्द)
पांचवां और छठा उत्तर विस्तार से लिखना होता था। प्रति उत्तर 600 शब्दों में (कुल 1200 शब्द)
पिछले साल तक मुख्य परीक्षा में कुल मिलाकर 3600 शब्द लिखना होते थे। इसमें प्रश्न-पत्र को खंडों में विभाजित नहीं किया जाता था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!