MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2014 के परिणामों में जालसाजी

भोपाल। देशभर में व्यापमं का डंका बज रहा है। सीएम शिवराज सिंह तनाव में हैं लेकिन MPPSC में अभ्यर्थियों के साथ कुटिल चालों का खेल लगातार जारी है। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2014 के परिणामों में भी जालसाजी कर कई योग्य अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो गया। शिकायतें दर्ज कराई गईं हैं, हंगामा शुरू हो गया है।

उम्मीदवारों का आरोप है कि अायोग ने सही आंसर को गलत कर और गलत को सही कर रिजल्ट जारी किया है। साथ ही सही आंसर को ही हटा दिया गया है। उम्मीदवारों ने इस गड़बड़ी की शिकायत अायोग के साथ ही सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई है। आयोग स्तर पर हुई इस गड़बड़ी से कई उम्मीदवारों का चयन होने से रह गया। उम्मीदवारों ने संशोधित रिजल्ट जारी करने की मांग की है।

आयोग ने 9 मई 2014 में हुई राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2014 का रिजल्ट 8 जुलाई को जारी किया था। इसमें सामान्य अध्ययन के तीन सवालों के उत्तर को लेकर उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई है। आरोप है कि आयोग ने पहले जो ‘आंसर-की’ जारी की थी उसमें प्रश्न नंबर 28 व 96 को हटाया जाना प्रस्तावित बताया गया था। साथ ही प्रश्न 55, 67 और 69 के आंसर का विकल्प ‘बी’ बताया गया था।

बाद में जो संशोधित ‘आंसर-की’ जारी की गई उसमें प्रश्न 28, 69 व 96 को विलोपित कर दिया गया और प्रश्न 55 व 67 का आंसर विकल्प सी बताया गया।

सवाल और उनके आंसर पर उम्मीदवारों की आपत्ति

प्रश्न नंबर 55 - क्योटो प्रोटोकॉल निम्न से संबंधित है :
(ए) वायु प्रदूषण
(बी) ग्रीन हाऊस गैस
(सी) जलवायु परिवर्तन
(डी) जल प्रदूषण
आपत्ति : संशोधित आंसर-की में सही आंसर विकल्प सी बताया गया है। आयोग ने पहली आंसर-की में इसका सही आंसर विकल्प बी बताया था। लेकिन बाद में जो संशोधित आंसर-की में सही आंसर विकल्प सी बताया गया। जबकि इस सवाल के यह दोनों ही विकल्प सही है।

प्रश्न नंबर 67 - मध्यप्रदेश में वर्तमान में सिंचाई क्षमता लगभग कितने लाख हेक्टेयर में है ?
(ए) 68.20
(बी) 44.94
(सी) 78.20
(डी) 34.94
आपत्ति : संशोधित आंसर-की में सही आंसर विकल्प सी बताया गया। जबकि मप्र कृषि सर्वे 2014 व जनसंपर्क विभाग के अनुसार 89.65 लाख हेक्टेयर है। ये आंकडे किसी भी विकल्प में नहीं है।

प्रश्न नंबर 69 - मध्यप्रदेश में जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान स्थित है
(ए) सीधी में
(बी) मंडला में
(सी) शिवपुरी में
(डी) खण्डवा में

आपत्ति :  सही आंसर विकल्प बी है। आयोग ने पहले जारी आंसर-की में सही आंसर विकल्प बी ही माना था, लेकिन संशोधित आंसर-की में से इसे हटा ही दिया। उम्मीदवारों का कहना है कि इस सवाल का सही उत्तर पाठ्यपुस्तकों में मंडला ही दिया गया है।

उम्मीदवारों की ओर से तीन सवालों के आंसर को लेकर आपत्तियां आई हैं। इन आपत्तियों के बाद एक्सपर्ट की पैनल ने जो फैसला किया था उसी के तहत संशोधित आंसर-की जारी कर रिजल्ट घोषित किया गया है। 
मनोहरलाल दुबे, सचिव, मप्र लोक सेवा आयोग, इंदौर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!