शराब माफिया ने करवाई है भाजपा सांसद की हत्या: भूरिया

रतलाम। पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया का दावा है कि भाजपा सांसद दिलीप सिंह भूरिया की हत्या करवाई गई है। उन्हें माइनर हार्टअटैक आया था। वो ठीक हो सकते थे लेकिन मौके का फायदा उठाकर उन्हें स्लो पॉइजन दिया गया और मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वो शराब माफिया के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, माफिया का करोड़ों का नुक्सान करवा चुके थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भूरिया ने कहा पूर्व सांसद दिलीप सिंह भूरिया की तबीयत बिगड़ते ही उन्हें जानबूझकर निजी अस्पताल ले जाया गया। जबकि जिला अस्पताल में भी उनका बेहतर इलाज हो सकता था। इसके बाद दिल्ली में एम्स अस्पताल ले जाने के बजाए निजी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें स्लो पॉइजन दिया गया था। झाबुआ के भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे पर उन्होंने हत्या का आराेप लगाया।

उनका कहना है कि आरोपियों को शासकीय अस्पताल में राज खुलने का डर था। इसलिए यह साजिश रची गई। शराब माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। जब वह कांग्रेस में थे तो शेर की तरह दहाड़ते थे। भाजपा में जाते ही उनका मुंह बंद कर दिया।

प्रेस वार्ता में जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभू राठौर व निगम नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शेरानी सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!