व्यापमं: कांग्रेसियों को कार्यालय में घुसकर मारा, सतना के नेता की हड्डी टूटी

भोपाल। व्यापमं के विरोध में मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने आए प्रदेश भर के युवक कांग्रेसियों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। सड़क पर पीटा सो पीटा ही। कांग्रेस कार्यालय में घुसकर भी मारा। सतना के युवा कांग्रेस पदाधिकारी अख्तर खान के कंधे की हड्डी टूट गई। उन्हें फौरन एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाना पड़ा। इसके अलावा पार्षद गिरीश शर्मा और अन्य कार्यकर्ताओं को भी चोटें आईं।

जिला कार्यालय में घुसी पुलिस
पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीे। जिला कार्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई। कांच भी तोड़ दिए गए। हमें भी बिना महिला पुलिस के ही जबरदस्ती पकड़ा जा रहा था।
दीप्ती सिंह, कांग्रेस नेत्री

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!