भोपाल। जीजा-साली के अवैध रिश्तों की कहानी अंतत: पुलिस की चौखट पर आ ही गई। साली साहिबा ने अपने ही जीजाजी के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई है।
ओम नगर झुग्गी बस्ती की एक युवती ने अपने जीजा पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसका घर बहन बहनोई के घर के पास है। इस कारण बहनोई का घर में आना जाना होता था। पिछले एक साल से बहनोई उससे प्रेम की बातें करने लगा था। उसे प्रेमजाल में फंसाने के बाद शारीरिक संबंध बनाना रोज का काम हो गया था। पिछले कुछ दिनों से वह शादी की बात टालने लगा था। अब उसने उससे शादी करने से पूरी तरह मना कर दिया है। फरियादिया को जब जीजा की बदनियत का एहसास हुआ तो वह सीधे पुलिस में रिर्पोट लिखाने पहुंच गई। कोलार थाने ने जीजा सुभाष यादव के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सुभाष घर से फरार है। उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।