भोपाल। शाहपुरा थाना इलाके से एक छात्र गायब हो गया। उसे गायब हुए 12 दिन गुजर गए लेकिन अब तक उसकी कोई खबर नहीं है।
भरत नगर निवासी अनुज कनौजिया का 17 वर्षीय पुत्र गौरव घर से गायब हो गया था। परिजनों ने पहले खुद उसकी तलाश की थी। जब सफलता नहीं मिली तो आज गुरूवार शाहपुरा थाने पहुंच गौरव के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात अपहरणकर्ताओ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। दरअसल मामला 11 जुलाई का है। फरियादी अनुज कनौजिया का पुत्र गौरव उम्र 17 वर्ष घर से किसी काम से निकला था। उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा था।