भोपाल। मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रातीय कर्यालय में संघ की प्रबन्ध कार्यकारणी की बैठक में सभी सदस्यों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी में पूर्ण आस्था जताते हुये संघ के पंजीयन का गलत इस्तेमाल कर स्वयम्भू प्रांताध्यक्ष ओ पी कटियार के बिरुद्ध वैधानिक कारवाही करने हेतु श्री द्विवेदी को अधिकृत किया।
आज जारी विज्ञप्ति में संघ के महामन्त्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया की श्री ओपी कटियार एवं विजय मिश्रा द्वारा भम्र फेलाया जा रहा है, जो उचित नहीं है और इससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों का नुक्सान होगा क्योकि ऐसी गतिविधियो से संघ कंमजोर होता है।
श्री कटियार को चुनाब लड़कर प्रांताध्यक्ष बनना चाहिए न की फर्जीबाड़े से। श्री शर्मा ने कहा की इस फर्जीबाड़े की शिकायत सभी सम्बंधित एजेंसी को केर दी गई है और जाँच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के भम्र में न आये तथा संघ द्वारा प्रदेश भर में कर्मचारियों की 15 सूत्रीय मांगों के निराकरण हेतु चलाये जा रहे आंदोल के चौथे चरण "धरना आंदोलन" को 7 अगस्त को सफल बनाये।
जिन प्रमुख मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा हे उनमे मुख्य मांगों में 10, 20 एवम् 28 वर्ष में समयमान बेतनमान दिया जाये ,ग्रेड पे में सुधार किया जाये,देनिकबेतनभोगि और संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से वडाकर 62 वर्ष की जाये अथवा नई नियुक्ति की जाये,अनुकम्पा नियुक्ति का सरलीकरण किया जाये,संघ पदाधिकारियो के स्थानांतरण निरस्त किये जाये, वार्षिक वेतन बृद्धि 1 जनबरी और 1 जुलाई को दी जाये,पेंशन गढ़ना हेतु अधिवार्षिकी आयु 25 वर्ष की जाये,लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 1000 रूपये कंप्यूटर भतता दिया जाये,प्रदेश के कर्मचारियों को राज्य मंत्रालय के कर्मचारियों के समाँन नवेतनमान भत्ते एवं पदोन्नति दी जाये आदि प्रमुख है।
प्रबंधकारणी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण द्विवेदी,एल.एन. कैलाशिय, देवराज सिंग राठोर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, डॉ.सुरेश गर्ग,रविकांत बरोलिया,प्रमोद तिवारी, विजय रघुवंशी,अजय जैसवाल,मोहन अय्यर ,राजेश तिवारी,भानु तिवारी,फुलेन्द्र बहादुर सिंह सुमित द्विवेदी अजब सिंह ,उमाकांत तिवारी,गणेश पाराशर, आदि ने भाग लिया ।
लक्ष्मीनारायण शर्मा
प्रांतीय महामंत्री
कर्मचारी एकता जिन्दावाद