सागर। कलेक्टर अशोक सिंह का गुरुवार को मोबाइल चोरी हो गया। जिसे तलाशा नहीं जा सका। इस घटना ने सागर की साइबर सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा कर दिया है।
कलेक्टर नरयावली में आयोजित लोक कल्याण शिविर में भाग लेने गए थे। शिविर में संबोधन के दौरान कलेक्टर ने अपना मोबाइल टेबल पर रख दिया। संबोधन के बाद कुछ लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया। इसके बाद जैसे ही वे अपनी सीट पर पहुंचे तो मोबाइल गायब था।
कलेक्टर का मोबाइल चोरी हो जाने से शिविर में मौजूद बाकी अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों-कर्मचारियों ने आस-पास मोबाइल ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। पुलिस अभी समाचार लिखे जाने तक मोबाइल का पता नहीं लगा पाई थी। इस घटना ने सागर की साइबर सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा कर दिया है।
