सागर। व्यापमं (मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल) द्वारा संचालित परीक्षा के माध्यम से पुलिस बल में भर्ती हुई एक 25 वर्षीय महिला ट्रेनी सब इंस्पेक्टर एक झील में मृत पाई गई।
इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सागर मामले का व्यापमं से कोई संबंध नहीं है। हर मामले को व्यापमं से जोड़ा जाना ठीक नहीं है।