होशंगाबाद/भोपाल। रविवार को शहर के एक मंदिर के अंदर लगे पेड़ से एक युवक सीधा नीचे पड़े बांस पर जा गिरा। बांस खड़े रखे रहने के कारण लड़के के शरीर से आर-पार हो गया। दोपहर के करीब 3 बजे घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे भाेपाल के लिए रेफर कर दिया गया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को विजय कुमार मालवीय को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों की टीम ने विजय के शरीर के आर-पार घुसे बांस से किसी तरह की छेड़छाड़ ना करने का निर्णय लिया। इसके बाद अस्पताल की एंबुलेंस से ही युवक को भोपाल के लिए रेफर किया।
