महिला पुरुषों ने मिलकर युवक को जिंदा जलाया

खुरई (सागर)। समीपस्थ ग्राम धनोरा में एक युवक को सात लोगों ने मिलाकर जिंदा जला दिया जिससे उसकी हालत गंभीर है। जलाने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

धनोरा के धन सिंह पटेल नामक 36 साल के युवक का कहना है कि वह गुरुवार की रात घर में सो रहा था कि सात लोग आए और उसके शरीर पर घासलेट उडेलकर आग लगा दी। उसे जलाने वालों में दो महिलाएं भी थीं। आग में धन सिंह का करीब 90 फीसदी शरीर झुलस गया है। उसके मरणासन्न बयान हो चुके हैं। दूसरी तरफ यह कहा जा रहा है कि धन सिंह पटेल लोगों के खिलाफ आदतन शिकायतें करता रहता था।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!