भोपाल सागर रास्ता बंद: वित्तमंत्री फंसे

भोपाल। लगातार हो रही बारिश के चलते बावनी नदी का पुल पानी में डूब गया और राजधानी से वापस दमोह लौट रहे वित्तमंत्री इस जाम में फंस गए। जब मंत्री महोदय जाम में फंसे तब उन्हे समझ आया कि पुल की ऊंचाई कम होने के कारण यह संकट खड़ा हुआ है। आनन फानन उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और पुल की ऊंचाई बढ़ाने के अदेश दिए।

भोपाल से सागर जा रहे प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया पांच घंटे स्थानीय रेस्ट हाउस में रुके। नेशनल हाईवे 146 पर बागरोद के आगे बावना नदी के पुल पर ज्यादा पानी होने के कारण उन्हें ग्यारसपुर लौटना पड़ा। वे यहां शुक्रवार दोपहर एक बजे पहुंचे। रेस्ट हाउस में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। उन्होंने रेस्ट हाउस में बैठकर ही वरिष्ठ अधिकारियों से बावना नदी पर ऊंचा पुल बनाने के निर्देश दिए।

अक्सर होता है रास्ता बंद
बावना नदी का पुल कम ऊंचाई पर बना होने से बरसात के दिनों में यहां रास्ता अक्सर बंद हो जाता है। रास्ता बंद होने से विदिशा, सागर, गंजबासौदा मार्ग घंटों बंद रहता है। नेशनल हाइवे निर्माण के दौरान यह पुल नहीं बनाया गया था। पुल बनाने की मांग लोग वर्षों से उठा रहे थे। यह मांग अब पूरी हो सकेगी क्योंकि वित्तमंत्री स्वयं इस समस्या से रूबरू हो कर गए हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!