डॉक्टर ने ऐसा इंजेक्शन लगाया, पैर खराब हो गया

रतलाम। डॉक्टरी लापरवाहियों के किस्से अब रोज सामने आते हैं। यहां एक डॉक्टर ने बुखार से पीड़ित मरीज को ऐसा इंजेक्शन लगाया कि उसका पैर खराब हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार तबीयत खराब होने पर दीपक पिता राजू (10) नि. पीपलखूंटा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉ. भरत निनामा ने बताया दीपक को मांसपेशी में इंजेक्शन लगाया है। गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने से उसके पैर का मूवमेंट धीरे-धीरे कम हो गया है। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार कर रहे हैं। मांसपेशी क्षतिग्रस्त होने पर सुधार हो सकता है परंतु नस पर असर हुआ तो स्थायी विकलांगता हो सकती है। मां शारदा ने बताया 15 दिन पहले बुखार आने पर दीपक को बड़ा गांव में डॉ. मूणत को दिखाया था। उन्होंने इंजेक्शन लगाया जिससे कमर में दर्द शुरू हुआ। बाद में उसके पैर ने काम करना बंद कर दिया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!