लालघाटी में गैंगवार, एक युवक को चाकुओं से गोदा

भोपाल। बीती रात लालघाटी में सरेआम गैंगवार हो गई। घात लगाए कुछ बदमाशों ने एक आपराधिक पृष्ठभूमि को युवक को घेरकर चाकुओं से गोद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी (नार्थ) अरविंद सक्सेना ने बताया कि 21 वर्षीय शावेज साजिदा नगर में रहता था। वह मिनी बस चलाता था। उसका लालघाटी के पास रहने वाले करण ठाकुर से विवाद चल रहा था। करण लालघाटी चौराहा पर मिनी बस के चालक, परिचालकों के साथ उठता बैठता था। उसका आपराधिक रिकार्ड भी है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे शावेज एकता नगर में रहने वाले अपने दोस्त जुनैद के साथ लालघाटी चौराहा पर पहुंचा था। 

जुनैद मिनी बस में कंडक्टरी करता है। शावेज के वहां पहुंचते ही करण अपने साथी मुस्ताक मौलाना, दीपक और निक्की उर्फ नितिन के साथ पहुंचा। करण और शावेज के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके चलते करण और उसके साथियों ने शावेज पर चाकू से ताबड़तोडू वार कर दिए और फरार हो गए। जुनैद कुछ लोगों की मदद से शावेज को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुनैद की शिकायत पर पुलिस ने आरों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!