भोपाल। मानसून सत्र के तीसरे दिन आज सुबह से ही दोनों पक्ष प्लानिंग के साथ एक्ट कर रहे थे। कांग्रेस ने विरोध किया तो बसपा ने एप्रिन पहनकर प्रदर्शन किया। आग में घी का काम सत्तापक्ष के विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने। उन्होंने महिला विधायकों को चप्पल दिखाईं। शोर शराबा होता रहा परंतु इस बार सदन तब तक स्थगित नहीं किया गया जब तक कि सत्ता पक्ष ने अपना अनुपूरक बजट एवं विधेयक पारित नहीं करा लिए। सत्तापक्ष का काम पूरा होते ही सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।
जैसे-तैसे दोपहर साढ़े ग्यारह बजे के बाद कार्यवाही शुरू करने का प्रयास हुआ तो भी विपक्ष ने शोर मचाते हुए सदन को चलने नहीं दिया। मगर इस बार सदन की कार्यवाही को रोका नहीं गया और सत्ता पक्ष ने हंगामे के बीच प्रथम अनुपूरक अनुमान तथा सभी विधेयकों को ध्वनिमत से पारित करा लिया।