ग्वालियर नारी निकेतन से फिर भाग गईं 6 लड़कियां

ग्वालियर। प्रबंधन के शोषण का शिकार नारी निकेतन की लड़कियों का भागने का क्रम जारी है। पुलिस और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की इसलिए 6 लड़कियां फिर से भाग गईं। इससे पहले 17 लड़कियां भाग गईं थीं।

जेएएच स्थित नारी निकेतन से लड़कियों के भागने और आरोप लगाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। 12 जुलाई को 17 लड़कियों ने एक साथ भागकर जो सनसनी फैलाई थी वह अभी थमी भी नहीं थी कि बुधवार को फिर एक घटना हो गई। नारी निकेतन में कुल 27 लड़कियां थीं। बुधवार शाम के समय जब मौजूद होमगार्ड सैनिक ऊषा गौड़िया गेट से दूसरी तरफ गई तभी 6 लड़कियां भाग निकलीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देर रात तक लड़कियां कैसे और किन परिस्थितियों में भागी यह पड़ताल जारी है।

सूत्रों के अनुसार लड़कियों के मुख्य दरवाजे से भागने की बात सामने आई है। वह अपने साथ जरूरत का सामान (कपड़े व अन्य सामना) लेकर गई हैं। यही बात इशारा कर रही है कि सुनियोजित ढंग से उन्‍हें यहां से निकाला गया है या यह बहुत बड़ी चूक है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!