अमरनाथ बेस केंप पर बादल फटे: दर्जनों गायब, 2 शव मिले

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बालटाल में शुक्रवार रात बादल फटने और उससे अचानक आई बाढ़ से दो बच्चों की मौत हो गई है और 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा करीब एक दर्जन लोग लापता बताए जा रहे हैं। इससे अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप में अफरातफरी मच गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों बच्चों के शव आज तड़के मिले जिनमें एक शव 13 वर्षीय एक लड़की का है जबकि दूसरा शव 12 वर्षीय लड़के का है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि बालटाल आधार शिविर के निकट बादल फट गया और पानी वहां तंबुओं में घुस आया। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। इस घटना के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले भी पिछले हफ्ते गांदरबल में बादल फटने से तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। याद रहे कि अमरनाथ यात्रा अपने अंतिम चरण में है, जिसकी वजह से गांदरबल में अमरनाथ तीर्थयात्रियों की भीड़ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!