पाकिस्तान में भूकंप

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 थी। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार रात एक बजकर 59 मिनट पर महसूस किए गए। इसका केंद्र राजधानी से 16 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में 26 किलोमीटर की गहराई में था।

अभी नुकसान की खबर नहीं
इस्लामाबाद के अलावा पूर्वी पंजाब प्रांत और उत्तरी-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में भी झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भूकंप से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

2005 में भूकंप से हुई थी भारी तबाही
8 अक्टूबर 2005 को पाकिस्तान में आए 7.6 तीव्रता के भूकंप में 73,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 35 लाख लोग बेघर हुए थे। 2013 में यहां आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में भी 370 लोग मारे गए थे और 100,000 लोग बेघर हुए थे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!