इंदौर। मध्यप्रदेश के धार जिले में एक अजीब ही मामला सामने आया है। जिले के अमझेरा इलाके में रहने वाली 22 साल की बहू से उसके देवर, ससुर और जेठ ने रेप किया। इसमें महिला के पति और सास ने भी तीनों की मदद की। धमकी के डर से महिला और उसके मां-बाप ने 10 दिन जंगल में बिताए। गुरुवार को महिला के मां-बाप हिम्मत जुटाकर एसपी राजेश हिंगणकर के पास पहुंचे और यह घटना बताई। एसपी ने अमझेरा टीआई को केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
महिला का विवाह पिछले साल ही हुआ था। पति शुरू से ही उसके साथ मारपीट करता था। वह उसे देवर, ससुर और जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए भी मजबूर करता रहा। महिला शादी के दो माह बाद अपने मायके आ गई। यहां कुछ दिनों बाद पति लेने के लिए आ गया। उसे मजदूरी का कहकर घर ले गया।
महिला के अनुसार, वहां उसके ससुर, देवर और जेठ ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। डर से वह कुछ दिन पहले अपने मां-बाप के घर आ गई। महिला की मां मांगूबाई घूमसिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी के पति ने इस मामले को उजागर करने पर सभी को जान से मारने की धमकी दी थी इस कारण उन्होंने अंबाकुंडी के जंगल में 10 दिन बिताए। पुलिस ने बताया सास अवंती, ससुर धारजी, देवर ककरिया, पति गोविंद और जेठ भमर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
rape | crime | husband | mother in law | father in law | 22 years