भोपाल। नैनीताल शहर से करीब तीन किमी पैदल व सड़क मार्ग से 18 किमी दूर विद्या भारती से संबद्ध पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय सरस्वती विहार में पहली बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व आनुषांगिक संगठनों के केंद्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 21 से 24 जुलाई तक आयोजित की गई है।
इस मीटिंग में निम्नांकित बिन्दुओं पर चर्चा होने की संभावना है
- व्यापमं घोटाले का समाज पर प्रभाव और शिवराज का भविष्य।
- क्या मप्र में अगला विस चुनाव शिवराज के नेतृत्व में उचित होगा।
- क्या शिवराज सिंह को बदल देने से भाजपा की छवि में सुधार होगा।
- कहीं शिवराज सिंह का समर्थन करने से गलत संदेश तो नहीं जा रहा।
- क्या व्यापमं ने संघ की छवि को भी प्रभावित किया है।
ललितमोदी मामले में क्या वसुंधरा राजे सिंधिया को क्षमा कर देना उचित था।
इस मामले का राजस्थान के आम जनमानस पर क्या प्रभाव रहा।
क्या वसुंधरा सरकार जनता में लोकप्रियता बढ़ाने वाले काम कर रही है।
- मोदी सरकार की अब तक की उपलब्धियां।
- चुनावी वादे अब तक अधूरे क्यों।
- हिन्दुत्व के मुद्दे पर मोदी सरकार के रुख की समीक्षा।
- नरेन्द्र मोदी के व्यवहार में आए बदलाव का हिन्दुओं पर प्रभाव।
इन सभी विषयों का संघ की छवि पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।