भोपाल। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 18 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मंगेश त्यागी को राज्य योजना आयोग में प्रमुख सलाहकार के तौर पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक चार मुख्य वन संरक्षक को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थापना दी गई है। इनमें शामिल अक्षय कुमार बिसारिया को लघु वनोपज संघ, अजय शंकर को राज्य वन विकास निगम, एसके मंडल को जैव प्रोद्योगिकी परिषद और एसएस नाचणे को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर में पदस्थ किया गया है।
राज्य योजना आयोग में प्रमुख सलाहकार व मुख्य वन संरक्षक बीके मिश्रा को पीसीसीएफ ऑफिस व बांधवगढ़ नेशनल पार्क उमरिया के क्षेत्र संचालक व मुख्य वन संरक्षक सीएच मुरलीकृष्ण को पीसीसीएफ ऑफिस में पदस्थापना दी गई है। प्राचार्य रेंजर्स कॉलेज बालाघाट विश्राम सागर शर्मा को मुख्य वन संरक्षक पालपुर अभ्यारण्य श्योपुर बनाया है। सीसीएफ आर श्रीनिवास मूर्ति को पन्ना राष्ट्रीय उद्यान से पीसीसीएफ ऑफिस, पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी से सीसीएफ आलोक कुमार को पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, सीएफ पीसीसीएफ ऑफिस शुभरंजन सेन को पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी और सीएफ आईआईएफएम अनिल कुमार खरे को प्राचार्य रेंजर्स कॉलेज बालाघाट बनाया है।
छह प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है, जिनमें क्षितिज कुमार को श्योपुर, बृजेंद्र श्रीवास्तव को कंटगी बालाघाट, महेंद्र प्रताप सिंह विश्रामगंज पन्ना, संजयकुमार चौहान को बैतूल, लाबित भारती को पिपरिया होशंगाबाद और प्रयांशी सिंह को छपारा सिवनी में पदस्थ किया है।

