लाड़कुई में कई स्थानों पर हो रहा है अवैध उत्खनन

Updesh Awasthee
लाड़कुई। लाड़कूई क्षेत्र में भू माफियाओं द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। क्षेत्र के झाली, मोगराखेड़ा, नवलगाॅव में कई स्थानो पर अवैध उत्खनन किया जा रहा है लेकिन प्रशासन इन्हे रोकने में नकाम नजर आ रही है। झाली पंचायत के नवलगाॅव की नदी में कई दिनो से जेसीबी द्वारा उत्खनन किया जा रहा है जिसकी जानकारी ब्लाक स्तर पर दिये जाने के बाद भी आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नही की गई। जब भी इस बात को लेकर तहसील से बात की जाती है तो हम देखते है कह कर बात को आई गई कर दी जाती है। पटवारी द्वारा भी मौके का मुआयना तक नही किया जाता है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!