किसानों को मिलेगी डीजल और बिजली पर सब्सिडी

Updesh Awasthee
Happy Farmer
नयी दिल्ली। सरकार ने मानसून कमजोर के कमजोर रहने पर किसानों को राहत देने की घोषणा की है. सरकार कि ओर से आज कहा गया है कि मानसून कमजोर रहने से फसलें प्रभावित होने की स्थिति में वह डीजल और बिजली पर सब्सिडी देगी इतना ही नहीं बीजों पर भी किसानों को सब्सिडी की पेशकश सरकार करेगी. इस संबंध में आज कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने जानकारी दी. आपको बता दें कि आज मॉनसून ने चार दिन देरी के बाद केरल के तट पर दस्तक दे दी है.

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि हम सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए पिछले साल की तरह डीजल, बिजली व बीज पर सब्सिडी की पेशकश करेंगे. सिंह ने आज यहां भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की. विभाग ने इसी सप्ताह कहा था कि इस साल मानसून कमजोर रहने का अनुमान है. इससे सूखे की आशंका गहरा गई है. बैठक में बिजली, जल संसाधन, ग्रामीण विकास, खाद्य व उर्वरक मंत्रालयों के अधिकारी भी मौजूद थे. मंत्री ने कहा कि सरकार सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. कमजोर मानसून की स्थिति से निपटने के लिए हर विभाग में एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सूत्रों की माने केंद्र 10 रुपये प्रति लीटर की डीजल सब्सिडी इस साल भी जारी रख सकता है. वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत बीजों पर सब्सिडी 50 प्रतिशत तक हो सकती है. इसी तरह किसानों को सिंचाई के लिए नि:शुल्क बिजली दी जा सकती है. इसी सप्ताह सिंह ने कहा था कि केंद्र 580 जिलों के लिए आपात योजना के साथ तैयार है. वह हालात से निपटने के लिए राज्यों व कृषि शोध संस्थानों के साथ संपर्क में है.

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!