दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर की आंख फोड़ी, बसें जलाईं

Updesh Awasthee
नालंदा। देश के प्रख्यात दिल्ली पब्लिक स्कूल की नीरपुर ब्रांच पर गुस्साए ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। बिल्डिंग को तोड़ा, बसों में आग लगा दी और जब ग्रामीणों को समझाने के लिए डीपीएस के डायरेक्टर बाहर आए तो ग्रामीणों ने उन्हें भी मार मारकर अधमरा कर दिया। उनकी आंख फोड़ डाली। उन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।

क्यों गुस्साए ग्रामीण
नीरपुर गांव स्थित डीपीएस स्कूल के हॉस्टल के दो बच्चों की लाश पास के खाई में मिली थी। इसी के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जमकर तोड़फोड़ करने के बाद स्कूल की दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच आक्रोशित भीड़ के सामने स्कूल के डायरेक्टर आ गए तो उनकी पिटाई शुरू हो गई।

भीड़ ने डायरेक्टर को पीटकर उनकी एक आंख भी निकाल ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ से डायरेक्टर को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

dps-student_28_06_2015

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!