भोपाल में महिलाओं के लिए 'शी लांउज'

Updesh Awasthee
भोपाल। शहर के प्रमुख बाजारों में महिलाओं को आराम करने और अन्य सुविधाएं देने के लिए नगर निगम आधा दर्जन 'शी लांउज' बनाने जा रहा है। इनमें वीआईपी लाउंज की तरह सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ने इसका खाका तैयार कर लिया है। लाउंज बनाने के लिए बाजारों में स्थानों का चयन कर लिया गया है। टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। यहां छह महीने में लाउंज बनाने की योजना है।

इन स्थानों पर बनेंगे लाउंज
पॉलीटेक्निक चौराहा, न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट, 10 नंबर स्टॉप, एमपी नगर जोन 1 व जोन 2 में लाउंज बनाए जाएंगे। यह सभी एक मंजिला होंगे। जिनके लिए जमीन चिहिंत करने का काम चल रहा है। लाउंज का निर्माण करने वाली एजेंसी ही इसे संचालित करेगी। साथ ही रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की ही होगी। एजेंसी विज्ञापन आदि से इसके लिए पैसा जुटाएगी।

  • लाउंज के बारे में खास
  • लाउंज एयर कंडीशंड रहेंगे
  • लाउंज का निर्माण करीब 1 हजार वर्गफीट पर होगा
  • एक लाउंज की लागत करीब 20 लाख रुपए आएगी
  • लाउंज दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएंगे


शी लाउंज शहर के प्रमुख बाजारों में उन स्थानों पर खोले जाएंगे, जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। इसके लिए स्थान चयनित कर लिए गए हैं। लाउंज छह महीने में तैयार हो जाएंगे।
एके नंदा, सिटी इंजीनियर

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!