श्रीमद् भगवत गीता अब चीनी भाषा में भी

Updesh Awasthee
पेइचिंग। चीन में भारत के प्राचीन धार्मिक ग्रंथ भगवद् गीता का पहली बार पदार्पण हुआ है। कम्युनिस्ट देश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग सम्मेलन में गीता का चीनी अनुवाद जारी किया गया। शंघाई स्थित झेजियांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर वांग झू चेंग की ओर से अनुवादित और सिचुआन पीपुल्स पब्लिकेशंस की ओर से प्रकाशित पुस्तक का समारोह में विमोचन किया गया। इस मौके पर भारत से जाने-माने योग शिक्षक मौजूद थे, जो योग समारोह में शामिल होने के लिए दक्षिण पश्चिमी सिचुआन प्रांत में दुजिआंग्यन में एकत्र हुए हैं। किताब का विमोचन बुधवार को चीन में भारत के राजदूत अशोक के. कांत ने किया। संभवत: यह पहली बार है, जब प्राचीन हिंदू धर्म ग्रंथ का सार चीन में प्रकाशित हुआ है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!