पापा को बचाने कुएं में कूद गईं 2 बेटियां: तीनों की मौत

Updesh Awasthee
मुलताई। प्रभातपट्टन ब्लॉक के चरूड़ गांव में सोमवार को कुएं में डूब रहे अपने पिता को बचाने के लिए दो बेटियों ने छलांग लगा दी। तीनों तैरना नहीं जानते थे, इसके कारण उनकी डूबने से मौत हो गई।

किसान काशीनाथ कवड़कर (55) अपनी पुत्री टीना (17) और प्रियंका (15) सुबह खेत में टमाटर की फसल में पानी देने गए थे। खेत के बिना मुंडेर वाले कुएं में पैर फिसलने से काशीनाथ पानी में जा गिरा। पिता को डूबता देख टीना और प्रियंका उसे बचाने कुएं में कूद गई। पानी अधिक होने से तीनों डूबने लगे तो मदद के लिए आवाज भी लगाई।आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे सुनील गायकवाड़ कुएं के पास पहुंचा। तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!