भोपाल। शिवपुरी में एक आदिवासी महिला को डायन बताकर उसका गैंगरेप करने के बाद गुप्तांग में सरिया घुसाने वाले मामले में पीड़िता को ग्वालियर अस्पताल में 12 घंटे तक इलाज नहीं मिला जबकि उसे गंभीर हालत में रिफर किया गया था। वो सारी रात लावारिस पड़ी तड़पती रही।
दरअसल शिवपुरी के केमरार गांव में गैंगरेप का शिकार हुई एक आदिवासी महिला को अस्पताल रैफर किया गया था लेकिन प्रबंधन की उदासीनता के चलते उसका घंटों तक इलाज शुरु नहीं किया गया। महिला के साथ गांव के ही 6 लोगों ने जादू टोने के शक में तीन दिन तक बंधकर बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना नहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपियों ने हैवानियत की हदों को भी पार कर दिया। आरोपियों ने रेप के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया भी डाल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद महिला आरोपियों को चंगुल से छूट कर गांव में भटकती रही लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नहीं की, बाद में किसी ने पुलिस को खबर दी। जिसके बाद महिला गोबर्धन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बताई।
