भोपाल। मध्यप्रदेश में पंच सरपंचों को अधिकार विहीन कर दिया गया है। जिसके चलते गांवों में पंचायतों की हालत काफी खराब हो रही है। मध्यप्रदेश के सरपंच-उपसरपंच संगठन ने ये आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश के पंचायती राज में सरपंचों को किसी भी तरह के अधिकार नहीं दिए जा रहे हैं। जिसके चलते पंच सरपंच जनता से मुंह छुपाने को मजबूर हो रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष धरमसिंह परमार ने सरपंचों के अधिकारों से संबंधित 15 सूत्रीय मांगे प्रदेश सरकार के सामने रखी है। परमार का कहना है कि यदि प्रदेश सरकार इन मांगों पर विचार नहीं करती है तो 5 जून से प्रदेशभर के 23 हजार सरपंच अनिश्चितकालीन आंदोलन करेगें।
मप्र की 33 हजार पंचायतों में हड़ताल का ऐलान
June 02, 2015
| भोपाल समाचार से जुड़िए |
| कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहां क्लिक करें |
| X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें |
| समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com |
| जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289 |
Tags
