राहुल ने मान ली दिग्गी की सलाह: ज्वाइन किया twitter.com

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी टि्वटर के जरिए सोशल मीडिया पर उपस्थित दर्ज कराई है. राहुल ने @OfficeofRG ट्विटर हैंडल के साथ शुरुआत की. गुरुवार दोपहर तक राहुल ने दो ट्वीट किए थे. इस ट्वीट में राहुल ने तेलंगाना के अदीलाबाद में आगामी पदयात्रा के बारे में बताया है.

खास बात है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने एक सप्ताह पहले ही राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की सलाह दी थी. दिग्विजय सिंह पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश में थे.

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा था, 'भाजपा पेशेवर लोगों की मदद से सोशल मीडिया पर राहुल और अपने अन्य सियासी विरोधियों के खिलाफ लम्बे वक्त से दुष्प्रचार कर रही है। इसलिए मैं राहुल से हमेशा से कहता आया हूं कि उन्हें सोशल मीडिया पर सक्रिय होना चाहिए और अपने खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार का जवाब देना चाहिए।’

दिग्विजय सिंह की सलाह के एक सप्ताह के भीतर ही राहुल गांधी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर आ गए हैं। राहुल के फॉलोअर्स की संख्या 14,000 से ज्यादा हो गई है और ये बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं।

तो क्या दिग्विजय सिंह की सलाह पर राहुल ने उठाया यह कदम
दिग्विजय सिंह ने यह भी कहा था कि राहुल का फेसबुक और टि्वटर पर अधिकृत अकाउंट नहीं है. उन्हें सोशल मीडिया की युवा वर्ग में लोकप्रियता के मद्देनजर इन सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने अधिकृत अकाउंट बनाने चाहिए।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!